प्रदेश सरकार राज्य के समग्र और संतुलित विकास के लिए संकल्पबद्धः जय राम ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

शिमला      प्रदेश सरकार राज्य का समग्र और सन्तुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास से उपेक्षित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला जिले के भाजपा मंडल रामपुर के एक प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कही। हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल नेगी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के मामलों को हल करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

जय राम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है और यह मात्र एक परिवार की पार्टी बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के लोगों ने एक बार फिर केंद्र और राज्य के भाजपा नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया है और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने चार राज्यों में जीत हासिल की हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने आरकेएमवी में छः करोड़ रुपये लागत से नव-निर्मित बी-ब्लॉक भवन का लोकार्पण किया

हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने उन पर विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य नेता भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: कॉर्पोरेट सेक्टर की नौकरी छोड़, हाईड्रोपोनिक्स खेती से 50 हजार महीना कमा रहे नवीन शर्मा

राज्यसभा निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पदाभिहित करने की अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पॉलरासु ने आज यहां जानकारी दी कि राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को पदाभिहित एवं नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है और इसे जनसाधारण की सूचना के लिए पुनः प्रकाशित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले निर्वाचन के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा को रिर्टिर्नंग अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप सचिव (विधान) संजीव गुप्ता को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किया गया है।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh ने कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों की कर दी बोलती बंद देखें Viral Video

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?