पुनरोद्धार योजना पर विचार कर रही है सरकार: बीएसएनएल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2019

नयी दिल्ली। संकट में घिरी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार उसके पुनरोद्धार के लिए सक्रिय तरीके से विचार कर रही है। कंपनी ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार बीएसएनएल को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) और 4जी स्पेक्ट्रम के अलावा संपत्तियों के मौद्रिकरण की अनुमति दे सकती है। 

बीएसएनएल ने बयान में कहा, ‘‘स्पष्ट किया जाता है कि कंपनी के पुनरोद्धार के लिए एक योजना पर सरकार विचार कर रही है। सरकार बीएसएनएल को वीआरएस-4जी स्पेक्ट्रम के रूप में एक उचित पैकेज दे सकती है और साथ ही अपनी संपत्तियों के मौद्रिकरण की भी अनुमति दे सकती है।’’ बीएसएनएल ने कहा, ‘‘हमने प्राकृतिक आपदा के समय राष्ट्र की सेवा की है और देशभर के दूरदराज के इलाकों तक सस्ती सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।’’ कंपनी ने कहा कि हम भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे। 

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल