राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित है सरकार: भजनलाल शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि सरकार राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित है। वह ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ‘विजन डॉक्यूमेंट’ को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति में कार्ययोजना और उसकी क्रियान्वयन की सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है क्योंकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करके ही इच्छित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह ‘विजन डॉक्यूमेंट’ एक कागज नहीं, बल्कि राजस्थान के विकास का मार्ग है जिसे ‘हम धरातल पर चरणबद्ध रूप से उतारेंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 के दीर्घकालीन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मध्यावधि लक्ष्य तय कर उन पर फोकस किया जाए।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार