पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जनता को लूट रही है सरकार: खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें न घटाकर जनता को लूट रही है।

खरगे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों कम नहीं कर रही है। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कच्चे तेल की क़ीमत रही है लगातार लुढ़क, पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों को न घटा… मोदी सरकार जनता को लूट रही बेधड़क। लंबे-लंबे एकतरफ़ा पॉडकास्ट कर मोदी जी जनता को केवल “मन की बात” सुनाते हैं… तेल के खेल में उलझा कर महंगाई के आंसू रुलाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मई 2014 से अब तक 34 प्रतिशत गिरा कच्चा तेल, 10 साल में 36 लाख़ करोड़ रुपये का कर वसूली खेल।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने 2025 को बताया नागरिक-केंद्रित सुधारों का महावर्ष, बोले- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत

New Year Party Venue: दिल्ली-NCR में न्यू ईयर पार्टी का प्लान? इन पार्टी हब्स में कपल्स की पहली पसंद

T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका का मास्टरस्ट्रोक, Lasith Malinga बने तेज गेंदबाजी सलाहकार

UP BJP में ब्राह्मण विधायकों के भोज पर बवाल, क्या पंकज चौधरी का बयान उल्टा पड़ा?