किसानों के साथ ‘दुश्मनों जैसा व्यवहार’ कर रही है सरकार : Mallikarjun Kharge

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपना आधिकार मांग रहे किसानों के साथ ‘दुश्मनों जैसा व्यवहार’ कर रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने और उनकी आय दोगुनी करने की सरकार की गारंटी फर्जी साबित हुई है।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार की एमएसपी व “दोगुनी आमदनी” की गारंटी तो फ़र्ज़ी निकली ही, किसान विरोधी भाजपा ने हमारे 62 करोड़ किसानों की कमर तोड़ने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। खरगे ने आरोप लगाया कि अब जब किसान अपना हक़ मांग रहे हैं, तो मोदी सरकार उनसे दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है।

प्रमुख खबरें

AI-Based Disaster Management: केरल में बदलेगी आपदा प्रबंधन की तस्वीर, Odisha Model पर बनेगी नई रणनीति

Hormuz Strait जल्द खुलने के आसार, Donald Trump बोले- Iran से समझौता नहीं हुआ तो होगा बड़ा प्रहार

Hezbollah के ठिकानों पर IDF का बड़ा प्रहार, Southern Lebanon में तबाह किया ईरान समर्थित Tunnel Network

दिल्ली CM Rekha Gupta का जनता से वादा: हर शिकायत का होगा तय समय में समाधान