केंद्र जम्मू-कश्मीर को बिजली अधिशेष प्रदेश बनाने के लिए हर संभव मदद को प्रतिबद्ध: सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

श्रीनगर| केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को बिजली अधिशेष प्रदेश बनाने की दिशा में हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान प्रायोजित तत्व जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के प्रयास कर रहे हैं: डीजीपी

उन्होंने इस दौरान जम्मू-कश्मीर में नागरिकों के जीवन को और बेहतर बनाने और उद्योगों के लिए कारोबार सुगमता में सुधार के लिए हर समय गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। मंत्री ने 118 करोड़ रुपये की लागत वाली छह पारेषण एवं वितरण परियोजनाओं के लिए यहां राज भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह से इतर यह बात कही।

सिंह और प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परियोजनाओं का सयुंक्त रूप से ‘ऑनलाइन’ उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल सिन्हा ने लोगों की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, एक मजबूत बिजली क्षेत्र का मतलब जीवन को सुगम बनाना, औद्योगीकरण और रोजगार में वृद्धि है। हम जम्मू-कश्मीर के बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं जो पिछले कई दशकों से जर्जर है।

इसे भी पढ़ें: अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मारा गिराया

प्रमुख खबरें

खेल तुम्हें हमेशा याद रखेगा: Yuvraj-Kuldeep ने Football Legend Messi को कहा अलविदा

ठाणे: 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 62 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

मदरसे को बढ़ाने के लिए कब्जा कर ली जमीन, पाकिस्तान में 125 साल पुराना मंदिर ढहाया

Jan Gan Man: Manusmriti को पढ़े बिना ही उसके पीछे क्यों पड़ गये हैं Rahul Gandhi? हर मुद्दे में जाति का कोण क्यों ढूँढ़ने लगी है Congress?