सरकार ने पेरासिटामोल से तैयार फार्मुलेशंस के निर्यात से प्रतिबंध हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव फैलते जाने के बीच पेरोसिटामोल से बनने वाले दवा फार्मुलेशंस के निर्यात पर लागू प्रतिबंधों को शुक्रवार को हटा दिया।

इसे भी पढ़ें: चीन की अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही को तगड़ा झटका, 1976 के बाद सबसे बड़ी गिरावट

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी)ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘ ... पेरासिटामोल से बनने वाले फार्मुलेशंस (फिक्स्ड डोज मिश्रण) सहित .... को तुरंत प्रभाव से निर्यात के लिये खुला कर दिया गया है।हालांकि, पेरासिटामोल की सक्रिय औषधि सामग्री (एपीआई) पर निर्यात प्रतिबंध जारी रहेगा।’’ सरकार ने तीन मार्च को पेरासिटामोल सहित 26 दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा