भारत सरकार ने सैफ कप में पाकिस्तान फुटबॉल टीम की भागीदारी को मंजूरी दी : एआईएफएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2023

भारत सरकार ने बेंगलुरू में 21 जून से चार जुलाई तक होने वाले सैफ कप में पाकिस्तानी फुटबॉल टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एआईएफएफ महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा कि भारत ने आठ देशों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी के लिये अपना काम पूरा कर दिया है और अब पाकिस्तान को उसकी तरफ से औपचारिकतायें पूरी करनी है।

भारत और पाकिस्तान एक ही समूह में है और एक दूसरे से 21 जून को खेलेंगे। दोनों पांच साल में पहली बार एक दूसरे से खेलेंगे। आखिरी बार उनका सामना 2018 सैफ चैम्पियनशिप सेमीफाइनल मे हुआ था जब भारत 3 . 1 से विजयी रहा था। लेबनान, कुवैत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव भी इसमें भाग ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर