‘‘आतंकवादियों की, आतंकवादियों के द्वारा और आतंकवादियों के लिए सरकार’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष सांसदों ने अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार बनाने की तालिबान की घोषणा पर घोर आपत्ति जताई है। तालिबान ने अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार बनाने की मंगलवार को घोषणा की। इस सरकार में शामिल एक सदस्य का नाम वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल है। रिपब्लिकन अध्ययन समिति ने कहा,‘‘ मूर्ख मत बनिए। तालिबान सरकार में कुछ भी अधिक उदारवादी नहीं है। यह आतंकवादियों की, आतंकवादियों के द्वारा और आतंकवादियों के लिए सरकार है।’’ यह समिति प्रतिनिधि सभा में विपक्षियों का सबसे बड़ा ‘कॉकस’ है और जिम बैंक्स इसके प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़ें: तालिबान में सरकार के गठन के बाद सामने आया भारत का बयान, कहा- धर्म के साथ संस्कृति विरोधी भी है आतंकवाद

रिपब्लिकन सांसद ने कहा,‘‘ यह आतंकवादियों की, आतंकवादियों के द्वारा और आतंकवादियों के लिए सरकार है। ’’ वहीं सांसद बेन सासे ने कहा,‘‘ राष्ट्रपति बाइडन पता नहीं किस मुगालते में हैं कि तालिबान दयालु हो गया है और सुधर गया है। यह सब बकवास है।’’ सासे खुफिया मामलों पर संसद की प्रवर समिति के सदस्य हैं। उन्होंने कहा,‘‘ हक्कानी तालिबान का नया गृह मंत्री है।’’ सांसद क्लैडिया टेनी ने कहा कि यह एक धर्मशासित सरकार है। वहीं सांसद सकॉट फ्रैंकलिन ने ट्वीट किया,‘‘ नया तालिबान पुराने तालिबान के ही जैसा है साथ ही वर्तमान में वांछित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी भी है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ