इलेक्ट्रिक वाहनों को गति देने के लिए सरकार उन्नत बैटरी तकनीक पर नीति लाएगी: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए उन्नत बैटरी तकनीक के क्षेत्र में एकीकृत दृष्टिकोण अपनाएगी और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की नीति लाएगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में स्वदेशी ईंधन सेल विकसित करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज इस क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाए सरकार, इन्हें निरस्त करे: पायलट

उन्होंने वैकल्पिक ईंधन के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह बात कही। यह बैठक बुधवार रात को आयोजित की गई थी। बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वी के सिंह, केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, राजमार्ग सचिव गिरधर अरमाने और डीआरडीओ, इसरो, सीएसआईआर और आईआईटी के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं