सरकार समय से पहले चीनी उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए इस्मा की खिंचाई की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शुक्रवार को उद्योग संगठन ‘इस्मा’ की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उसके चीनी उत्पादन का आकलन समय से काफी पहले कर घबराहट की स्थिति पैदा कर दी है। सचिव ने कहा कि वह इस मुद्दे पर इस्मा के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में शुरू होने वाले चीनी सत्र 2023-24 के लिए गन्ना और चीनी उत्पादन की भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी। चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि आगामी त्योहारी मौसम के दौरान चीनी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहेंगी। इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने वर्ष 2023-24 सत्र (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी उत्पादन का शुरुआती अनुमान जारी किया था। इस्मा ने कहा था कि चालू सत्र के 328 लाख टन के मुकाबले 2023-24 के सत्र में चीनी उत्पादन 317 लाख टन रहेगा। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चोपड़ा ने कहा कि इस्मा ने अगले सत्र के लिए 317 लाख टन चीनी उत्पादन और एथनॉल उत्पादन के लिए 45 लाख टन चीनी स्थानांतरित किये जाने का अनुमान लगाया है।

इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि देश में चीनी की कुल खपत लगभग 275 लाख टन है। चोपड़ा ने कहा, ‘‘आगामी त्योहारी मौसम में हम चीनी, खाद्य तेल, चावल या गेहूं की कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। कीमतें स्थिर रहेंगी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार इस्मा के खिलाफ कार्रवाई करेगी, चोपड़ा ने कहा, ‘‘हम उनसे अलग से बात करेंगे क्योंकि समय से पहले अनुमान लगाने का कोई मतलब नहीं है, वह भी आप काफी कम उत्पादन का अनुमान लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि आप किन आंकड़ों को सामने ला रहे हैं, इसके बारे में आपको ‘‘अधिक जिम्मेदार और सतर्क’’ रहना होगा। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर इससे बाजार में एक धारणा कायम होती है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर