प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकारी नियमन ही एकमात्र समाधान है: अनन्या पाडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2024

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि सरकार को प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ नियम बनाने की जरूरत है क्योंकि यही इससे निपटने का एकमात्र तरीका नजर आता है।

फिल्म ‘सीटीआरएल’ में पांडे अपने प्रेमी (विहान समत) को उन्हें धोखा देते हुए पकड़ने के बाद एक एआई ऐप को उसकी यादों को उनके जीवन से ‘‘मिटाने’’ को कहती है।

पांडे ने यहां आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार’ (आईफा) 2024 से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से मशहूर हस्तियों के ‘डीपफेक वीडियो’ पर बात की और कहा, ‘‘....मुझे लगता है कि इसके लिए सरकार को नियम बनाने होंगे, शायद इससे निपटने का यही एकमात्र समाधान है।’’

‘डीपफेक’ एक डिजिटल पद्धति है, जिसमें एआई का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति की तस्वीर को दूसरे व्यक्ति की तस्वीर पर लगा दिया जाता है। एआई के इस्तेमाल से बनी ऐसी वीडियो व तस्वीर एकदम असली प्रतीत होती हैं। सैफरन और आंदोलन फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘सीटीआरएल’ चार अक्टूबर से ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ पर प्रसारित की जाएगी। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है।

प्रमुख खबरें

नागपुर MLC चुनाव में Congress के अभिजीत वंजारी ने BJP के सुधाकर कोहले को 3271 वोटों से हराया

PM Modi विधान परिषद नतीजों पर आत्ममंथन करें, Congress का Varanasi और Nagpur पर पलटवार

Uttar Pradesh के कुंडा विधायक Raja Bhaiya को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

दीपावली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान चलाएगी उत्तर प्रदेश सरकार, गोवंश संरक्षण, सांस्कृतिक आस्था और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का अनूठा संगम