सरकार ने नीरव मोदी मामले में प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई प्रमुख को हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के विशेष निदेशक विनीत अग्रवाल को हटा दिया है। नीरव मोदी मनी लाड्रिंग जांच मामले में एजेंसी के जांच अधिकारी को बिना उपयुक्त प्रक्रिया का पालन किये कार्य मुक्त (रिलीव) करने में कथित रूप से दखल देने को लेकर उन्हें हटाया गया है। अग्रवाल का कार्यकाल तीन साल कम किया गया है और महाराष्ट्र कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से गृह राज्य भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: ‘सभी मोदी चोर हैं’ के बयान पर प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर किया तीखा प्रहार

अग्रवाल को पांच साल के लिये प्रवर्तन निदेशालय में जनवरी 2017 में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। उनका नाम उस समय चर्चा में आया जब 29 मार्च को उन्होंने संयुक्त निदेशक सत्यव्रत कुमार को नीरव मोदी जांच मामले में कार्य मुक्त करने का आदेश जारी किया। इसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow