Gujarat में दो साल में 4,058 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2023

गांधीनगर। गुजरात की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने राज्य में 31 दिसंबर 2022 तक पिछले दो साल में 4,058 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ और 211.86 करोड़ रुपये की शराब जब्त की है। सरकार ने विधानसभा में शनिवार को बताया कि राज्य में इस अवधि के दौरान शराब और मादक पदार्थ से जुड़े मामलों के लिए तीन लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्य में शराब की बिक्री और शराब पीने पर पाबंदी है।

ये आंकड़ें राज्य के कुल 33 में से 25 जिलों के हैं। भारत निर्मित विदेशी शराब के मामले में अहमदाबाद जिला सबसे ऊपर रहा। जिले में दो साल में 28.23 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गयी। मंत्री ने सदन में बताया कि पिछले दो साल में मादक पदार्थ और शराब जब्त करने के संबंध में कुल 3,39,244 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2,987 लोग इन मामलों में वांछित हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ने Nagaur में पकड़े 6 अवैध हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार

Hockey World Cup में Belgium से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, 8वें स्थान पर रहा सफर

Delhi में CNG Price 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ी, IGL ने लागू की नई दरें

Tibet में Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री बाढ़ के बाद लापता, दूतावासों से संपर्क