Parineeti Chopra Birthday: कभी Anushka Sharma के Interview संभालने वाली Parineeti Chopra ऐसे बनीं बड़ी Bollywood स्टार

By अनन्या मिश्रा | Oct 22, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज यानी की 22 अक्टूबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन बहुत कम लोगों को जानकारी बड़े पर्दे पर कदम रखने से पहले वह यशराज फिल्म्स की मार्केटिंग टीम का हिस्सा थीं। एक समय पर वह बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के मीडिया इंटरव्यू को संभालती थीं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इस एक्ट्रेस के मैनेज करती थीं इंटरव्यू

हालांकि आर्थिक मंदी के कारण परिणीति को भारत लौटना पड़ा। जिसके बाद परिणीति अपनी बहन और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के संपर्कों के माध्यम से यशराज फिल्म्स के पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग विभाग से जुड़ गईं। यशराज फिल्म्स में काम करते हुए परिणीति चोपड़ा फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के प्रमोशन से जुड़े कई काम संभाले। इस दौरान वअभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंटरव्यू भी मैनेज करती थीं।

हालांकि परिणीति ने यह कभी नहीं सोचा था कि एक समय पर वह खुद भी अभिनेत्री बनकर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। मार्केटिंग के काम करने के दौरान उनको फिल्म इंडस्ट्री के रचनात्मक पहलुओं को काफी करीब से जानने का मौका मिला। इस तरह से परिणीति की धीरे-धीरे अभिनय में दिलचस्पी बढ़ने लगी।

फिल्मी सफर

साल 2011 में परिणीत चोपड़ा ने फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फिर साल 2012 में वह फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आईं। इस फिल्म में वह अभिनेता अर्जुन कपूर के अपोजिट थीं। फिर उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस',  ‘हंसी तो फंसी’, ‘दावत-ए-इश्क’ और ‘मेरी प्यारी बिंदु’ जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में परिणीति के काम को काफी पसंद किया गया था।

पर्सनल लाइफ

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आप पार्टी नेता और सांसद राघव चड्ढा को लंबे समय तक डेट किया और फिर 13 मई 2023 में सगाई कर ली। इसके बाद 24 सितंबर 2023 में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में पारंपरिक रीजि-रिवाजों से शादी कर ली। वहीं कपल का एक बेटा नीर चड्ढा है।

प्रमुख खबरें

अभी के लिए, हमें रुकना होगा...यूक्रेन का 25% हिस्सा रूस को सौंपने के लिए तैयार जेलेंस्की!

सोनिया गांधी ने Instagram पर किया डेब्यू, संस्मरण Belonging की पहली झलक शेयर की

Rahul Gandhi के Vietnam दौरे पर बोले Shashi Tharoor, मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं

Raihan Vadra की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के Ashok Gehlot, BJP सरकार पर साधा निशाना