'सरकार उस पर शौचालय बनवा दे’, औरंगजेब की कब्र हटाने पर बोले मनोज मुंतशिर, बोले- हिंदुस्तान हमारे बाप का था और है

By अंकित सिंह | Mar 12, 2025

गीतकार और पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर ने मंगलवार को भारत में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र की प्रासंगिकता पर नई बहस छेड़ दी और इसे राष्ट्रीय शर्म का स्मारक कहा। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र राष्ट्रीय शर्म का स्मारक है। उस जगह पर ऐसा क्या है जिस पर किसी भारतीय को गर्व होना चाहिए? उन्होंने कहा कि अगर औरंगजेब की कब्र गर्व करने लायक जगह है तो उन्हें अपनी देशभक्ति के बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Aurangzeb की मजार को हटाने की माँग तेज हो रही है, लेकिन क्या कानूनी रूप से ऐसा करना संभव है?

राम मंदिर के लिए कानूनी लड़ाई पर बोलते हुए उन्होंने मंदिर विरोधियों द्वारा दी गई दलीलों का हवाला देते हुए कहा, "जब हम राम मंदिर के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे, तो उन्होंने हमें सलाह दी थी कि राम कण-कण में मौजूद हैं, इसलिए वहां अस्पताल या स्कूल बनाया जाना चाहिए। मैं उनकी बात को दोहराना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि औरंगजेब की कब्र को नष्ट करने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बजाय, उस पर शौचालय बनाया जाना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है। देश में और शौचालय बनाने के लिए औरंगजेब की कब्र से बेहतर जगह और क्या हो सकती है?

हिंदू विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है, मैं उन्हें बड़ी विनम्रता के साथ ये बात बता दूं कि हिंदुस्तान हमारे बाप का था और है।' मुंतशिर का यह बयान महाराष्ट्र से औरंगजेब के मकबरे को हटाने की बढ़ती मांग के बीच आया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह इस कदम का समर्थन करते हैं, लेकिन इसे "कानून के दायरे में" किया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: विदेशी आक्रांताओं के शुभचिंतकों को 'सनातन भूमि' में रहने का हक नहीं, समझे सरकार! करे कार्रवाई!

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि भारत में एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के तहत 3691 स्मारक और कब्रें संरक्षित की गई हैं। इनमें से 25% मुगल और ब्रिटिश अधिकारियों की हैं जिन्होंने हमारे देश के खिलाफ काम किया। औरंगजेब जैसे क्रूर व्यक्ति के लिए मजार की क्या जरूरत है? भारत के खिलाफ काम करने वाले सभी लोगों की मजारें तोड़ दी जानी चाहिए और देश को उनके रखरखाव पर कोई पैसा खर्च नहीं करना चाहिए।"

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत