मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका, बोलीं- अर्थव्यवस्था की यह दुर्दशा क्यों है ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

नयी दिल्ली। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के वित्तीय क्षेत्र को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए कि अर्थव्यवस्था की यह दुर्दशा क्यों है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार को अब देश को साफ-साफ बताना चाहिए कि अर्थव्यवस्था की दुर्दशा ऐसी क्यों हो रही है? व्यापार टूट रहा है, उद्योग डगमगा रहे हैं, रुपया कमजोर होता जा रहा है, नौकरियां खत्म हो रही हैं। इससे हो रहे नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

इसे भी पढ़ें: अब तो सरकार के आर्थिक सलाहकारों ने भी मान लिया है कि अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है: राहुल

गौरतलब है कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को वित्तीय क्षेत्र में दबाव को अप्रत्याशित बताया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी पिछले 70 साल में ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जब पूरी वित्तीय प्रणाली में जोखिम है। कुमार ने कहा कि सरकार को ऐसे कदम उठाने की जरूरत है जिससे निजी क्षेत्र की कंपनियों की आशंकाओं को दूर किया जा सके और वे निवेश के लिये प्रोत्साहित हों।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड