निर्यात प्रोत्साहन वापस लेने के मुद्दे पर अमेरिकी संसद से संपर्क करे सरकार: TPCI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने कहा है कि सरकार को भारतीय निर्यातकों से निर्यात प्रोत्साहन वापस लेने के मुद्दे पर अमेरिकी संसद के साथ सक्रिय तरीके से संपर्क करना चाहिए। अमेरिका ने पांच जून से प्राथमिकता की सामान्यीकृत प्रणाली (जीएसपी) के तहत निर्यात प्रोत्साहन वापस लेने की घोषणा की थी। 

टीपीसीआई के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि अमेरिका हमारे देश का एक प्रमुख व्यापार भागीदार है। जीएसपी के तहत प्रोत्साहनों को वापस लिए जाने की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद से संपर्क करे। यह दोनों देशों के हित में होगा। सिंगला ने कहा कि हमें अमेरिका के व्यापारी समुदाय से विचार मिल रहे हैं कि इस मुद्दे को अमेरिकी संसद में ले जाए जाने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand