Taxes, GST फाइलिंग समेत सभी अनुपालनों के लिये समयसीमा बढ़ाये सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

नयी दिल्ली। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए कर और जीएसटी रिटर्न फाइल करने समेत सभी अनुपालनों के लिये समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया। वित्त मंत्री के साथ बातचीत के दौरान उद्योग मंडल ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) के लिये प्रोत्साहन पैकेज दिये जाने की भी वकालत की। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने कहा, ‘‘हमने आयकर कानून, कंपनी कानून और जीएसटी कानून समेत विभिन्न कानूनों के तहत अनुपालन के लिये समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क टीका लगायेगी: मुख्यमंत्री

साथ ही अतिरिक्तकर्ज सीमा 20 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत किये जाने की मांग की। यह योजना शुरू में अक्टूबर, 2020 तक के लिये थी। बाद में इसे बढ़ाकर नवंबर किया गया। पुन: योजना को आत्मनिर्भर भारत पैकेज-3 के तहत 31 मार्च, 2021 तक किया गया।

प्रमुख खबरें

Social Media Post पर गिरफ्तारी Supreme Court के आदेश का उल्लंघन, Rahul Gandhi पर बरसे KTR

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत