सरकार को हवाई अड्डों और एयरलाइनों का संचालन नहीं करना चाहिए: हरदीप सिंह पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2020

नयी दिल्ली।  केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि सरकार को हवाई अड्डों और एयरलाइनों का संचालन नहीं करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने 2020 तक एअर इंडिया का निजीकरण हो जाने की भी उम्मीद जताई। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब केरल सरकार ने तिरूवनंतपुरम हवाई अड्डे को अडाणी समूह को लीज पर देने के केंद्रीय कैबिनेट के 19 अगस्त के फैसले का विरोध किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने अडाणी समूह को 50 वर्षों के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत तिरूवनंतपुरम हवाई अड्डा देने की मंजूरी दी है। नमो ऐप पर एक डिजिटल बैठक को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा, ‘‘मैं आपको दिल से कह सकता हूं कि सरकार को हवाई अड्डों का संचालन नहीं करना चाहिए और सरकार को एयरलाइन का भी संचालन नहीं करना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता