पूर्वांचल में बाढ़ से बचाव के लिए सरकार को अभी से कदम उठाने चाहिए : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ के कहर से जान-माल की भारी क्षति पर रविवार को दुख प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश की सरकार को अभी से सजग होकर कदम उठाने चाहिए। बसपा प्रमुख ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, देश के विभिन्न भागों खासकर महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ की विभीषिका से जान-माल एवं संपत्ति की भारी हानि अत्यंत दुखद है।

इसे भी पढ़ें: पेगासस जासूसी: फ्रांस के राष्ट्रपति ने इजराइल के प्रधानमंत्री से की बात

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण संभाग में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 112 पर पहुंच गई। मृतकों में सबसे अधिक रायगढ़ जिले के 52 लोग शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा था कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं जिससे वर्षा से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी