अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार, युवाओं के साथ खड़ी है कांग्रेस: नाना पटोले

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 18, 2022

मुंबई। पूरे देश के अंदर यह बात देखी जा रही है कि विपक्षी दलों को तंग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि विपक्ष की आवाज को दबाने और उन्हें डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरी जानकारी है कि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में विधायकों पर दबाव बनाने के लिए उन्हें सीधे फोन किए जा रहे हैं। 

पटोले ने कहा कि महाविकास आघाड़ी मजबूत है और हमारे पास जीत के लिए पर्याप्त आकंड़े है। ऐसे में महाविकास आघाडी के सभी छह उम्मीदवार जीतेंगे। अग्निपथ योजना युवाओं के हक़ में नहीं राजनंदिनी दलवी अकादमी के प्रशिक्षकों और युवाओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात कर अग्निपथ योजना को रद्द करवाने की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले का मोदी सरकार पर पलटवार, बोले- देश की आवाज हैं राहुल गांधी, बदले की कार्रवाई नहीं करेंगे बर्दाश्त 

नाना पटोले ने कहा कि सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर के युवा सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सैन्य भर्ती युवाओं के भविष्य बर्बाद कर देगी। युवा इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं और पूरे देश में आंदोलन चल रहा है लेकिन युवाओं को हिंसक साधनों का सहारा नहीं लेना चाहिए। पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी, हम युवाओं के साथ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आघाडी सरकार में शामिल सभी दल मिल कर केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल