सरकार ने पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए : मुख्यमंत्री शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ ही गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्यभर में संचालित गौशालाओं और नंदीशालाओं के लिए प्रति पशु अनुदान राशि इस साल 15 प्रतिशत बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिदिन करने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमने पिछले साल गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी, जिसमें गौवंश के लिए शेड, खेली निर्माण और दुग्ध, चारा, बांटा संबंधी उपकरण खरीदने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अब हम आगामी वित्त वर्ष में भी ढाई लाख गोपालक परिवारों को इस योजना का लाभ मुहैया कराएंगे।

उन्होंने बताया कि गोपालकों को और अधिक राहत देते हुए बजट में गोपाल क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों पर स्टांप ड्यूटी माफ करने और योजना के प्रावधानों को सरल बनाने का भी प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौ-संरक्षण के लिए दूरदर्शी सोच के साथ काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’ के दायरे को बढ़ाते हुए आगामी वित्त वर्ष में प्रत्येक श्रेणी में बीमित पशुओं की संख्या दोगुनी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक