Sugar Price कम करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, एथेनॉल बनाने पर लगाई रोक

By रितिका कमठान | Dec 07, 2023

भारत भर में चीनी की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं गन्ने का उत्पादन कम होने के कारण केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लिया है। चीनी की कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर रोक लगाने का फैसला किया है।

 

इस फैसले को लेने के बाद केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि सरकार का ये फैसला देश भर में बढ़ती चीनी की कीमतों पर रोक लगाने में लाभदायक सिद्ध होगा। सरकार ने ये फैसला 2023-24 के लिए लगाया है।

 

चीनी के जूस से एथेनॉल नहीं बनेगा 

केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों और खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि चीनी के जूस या सिरप का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने के लिए नहीं किया जाएगा। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। ये आदेश मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन विभाग देश में चीनी के उत्पादन, बिक्री और चीनी की उपलब्धता को देखता है। इस विभाग का काम है कि देश में चीनी के दाम स्थिर हों और चीनी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सके। सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी के एमडी और सीईओ को इस आदेश के बारे में सूचित कर दिया गया है। सरकार के फैसले के बाद 21.4 लाख टन चीनी के बराबर एथेनॉल का डायवर्जन भी रूकेगा।

 

सरकार द्वारा इस फैसले को लिए जाने के बाद सभी चीनी मिलों को निर्देश दिया गया है कि गन्‍ने के रस और स‍िरप से एथेनॉल का निर्माण नहीं किया जाएगा। वहीं सरकार ने सभी अधिकारियों को बताया है कि बी हेवी शीरे से एथेनॉल की आपूर्ति की जाएगी। अब गन्ने के रस से चीनी ही बनेगी। इसका उपयोग एथेनॉल का निर्माण करने के लिए नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!