चीन के साथ सीमा पर गतिरोध से जुड़ी चिंताओं का निदान करे सरकार: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गतिरोध राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़़ा गंभीर विषय है और सरकार को चाहिए कि देश को विश्वास में ले तथा लोगों की चिंताओं का निदान करे। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि लद्दाख की पेंगोंग त्सो झील और गल्वान घाटी में चीनी सैनिकों की घुसपैठ तथा दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच गतिरोध राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंता का विषय है। उनके मुताबिक, मौजूदा गतिरोध से लोगों के बीच चिंता पैदा हुई है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी