राहुल, ममता की उम्मीदों को NCP ने दिया झटका, कहा- पवार होंगे प्रधानमंत्री उम्मीदवार

By नीरज कुमार दुबे | Dec 13, 2021

वैसे तो देश में आम चुनाव अभी दूर हैं लेकिन अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा इसके लिए जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के दावे तो विपक्ष कर रहा है लेकिन उसमें एकजुटता का अभाव साफ दिखता है इसलिए इस बात पर सहमति नहीं बन पा रही है कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ संयुक्त विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। एक ओर कांग्रेस अपने नेतृत्व में विपक्ष को यानि यूपीए को मजबूती देने के प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर एनसीपी नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि साल 2024 में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर केंद्र में शरद पवार के नेतृत्व में सरकार का गठन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सियासी शतरंज में 'पवार' के दांव पेंच के सामने नहीं टिक पाते अपने, फडणवीस की सरकार गिराने वाले हैं मोदी के प्रिय

नवाब मलिक का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र की राजनीति में अपनी पार्टी की जड़ें जमाने के लिए प्रयासरत हैं और हाल में उन्होंने दिल्ली से लेकर मुंबई तक विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात कर प्रधानमंत्री पद की अपनी उम्मीदवारी को मजबूत करने की भी कोशिश की लेकिन एनसीपी नेता नवाब मलिक ने शरद पवार को खुद दौड़ में बता दिया है। हम आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान शरद पवार से भी मुलाकात की थी अब देखना होगा कि नवाब मलिक के इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस का क्या रुख रहता है।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा