ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का खुलेगा रास्ता, पेरिस में अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2026

अमेरिका और चीन के शीर्ष अधिकारियों ने अपने राष्ट्रपतियों, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच इस महीने के अंत में बीजिंग में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता का एक नया दौर शुरू किया है। चीन और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच पेरिस में आर्थिक और व्यापार वार्ता हुई। इस वार्ता से लगभग दो सप्ताह बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा का मार्ग प्रशस्त हो गया। ट्रंप यहां चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और चीन के उपप्रधानमंत्री हे लिफेंग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रविवार सुबह फ्रांस की राजधानी में एकत्रित हुए। व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप 31 मार्च से दो अप्रैल तक चीन की यात्रा करेंगे हालांकि बीजिंग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। बेसेंट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी टीम अमेरिका के किसानों, श्रमिकों और व्यवसायों को प्राथमिकता देने वाले कार्य जारी रखेगी। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि दोनों पक्ष ‘आपसी हित के व्यापार और आर्थिक मुद्दों’ पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: China की 'समुद्री दीवार'! Taiwan के पास हजारों जहाजों का जमावड़ा, बीजिंग का क्या है सीक्रेट प्लान?

ईरान युद्ध संबंधी चिंताएँ

अमेरिका और चीन के बीच राजनयिक संबंध वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए उथल-पुथल भरे समय में हो रहे हैं, क्योंकि अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान युद्ध के प्रभाव से ऊर्जा बाजार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बीजिंग, तेहरान का करीबी सहयोगी है और उसने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की है, लेकिन उसने खाड़ी देशों पर ईरानी हमलों की भी आलोचना की है। पेरिस वार्ता में ईरान पर अमेरिका-इजरायल के युद्ध का मुद्दा उठने की संभावना है, खासकर तेल की कीमतों में उछाल और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के संदर्भ में, जिससे चीन को अपने तेल का 45 प्रतिशत प्राप्त होता है। बेसेंट ने  30 दिनों के लिए प्रतिबंधों में छूट देने की घोषणा की, ताकि टैंकरों में फंसे रूसी तेल की बिक्री की जा सके और आपूर्ति बढ़ाई जा सके। ट्रंप ने अन्य देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी की सुरक्षा में मदद करने का आग्रह किया, जब वाशिंगटन ने ईरान के खारग द्वीप स्थित तेल लोडिंग केंद्र पर सैन्य ठिकानों पर बमबारी की और ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक टिप्पणी में कहा कि चीन-अमेरिका आर्थिक सहयोग में "सार्थक" प्रगति से लगातार कमजोर होती वैश्विक अर्थव्यवस्था में विश्वास बहाल हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार