प्राथमिक इस्पात उद्योग में 2047 तक 50 प्रतिशत पुनर्चक्रित इस्पात के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी Government

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2023

केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि उनका मंत्रालय ‘रिसाइकिल’ यानी पुनर्चक्रित इस्पात को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत प्राथमिक इस्पात उत्पादकों द्वारा 2047 तक कच्चे माल के रूप में 50 प्रतिशत पुनर्चक्रित इस्पात के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग वाली अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। इस समय प्राथमिक इस्पात उद्योग में पुनर्चक्रित इस्पात के इस्तेमाल का स्तर करीब 15 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि सरकार 2030 तक इस्पात क्षेत्र में कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में पांच प्रतिशत कमी के लिए प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में पुनर्चक्रित इ्स्पात का इस्तेमाल बेहद अहम है। उन्होंने कहा, इस समय प्राथमिक इस्पात उत्पादन में कबाड़ का इस्तेमाल केवल 15 प्रतिशत है। हम अगले पांच वर्षों में इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने पर जोर देंगे, और 2047 तक इसे 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र

Congress MP Imran Masood और SP विधायक आशु मलिक में बहस हुई, दिशा बैठक का वीडियो वायरल

FSSAI ने United Spirits का बारामती संयंत्र वाला बिक्री आदेश वापस लिया

Bhupendra Patel ने अमेरिका में गुजरात की नयी Tourism Policy में निवेश की अपील की