तीनों ‘काले कानूनों’ को निरस्त करे और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए सरकार: सैलजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने नए साल के पहले दिन शुक्रवार को सिंघू बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचकर लंगर सेवा में हिस्सा लिया और कहा कि सरकार को तीनों ‘काले कानूनों’ को तत्काल निरस्त करना चाहिए तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने का कानून बनाना चाहिए। सैलजा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने नववर्ष की शुरुआत सिंघू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच रात बिताकर की। इस दौरान कुमारी सैलजा ने किसानों से बातचीत की और लंगर सेवा में भी अपना सहयोग दिया। कुमारी सैलजा ने किसानों के नाम एक पत्र भी लिखा।

इसे भी पढ़ें: काजोल की फिल्म 'त्रिभंगा' 15 जनवरी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

सैलजा ने कहा, ‘‘इस भीषण ठंड में किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और 46 किसान अपना बलिदान दे चुके हैं। अकेले हरियाणा से 10 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके हैं। हमारी मांग है कि इस आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिजन को मुआवजा व नौकरी प्रदान की जाए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर