जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर का इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिए कर रही है सरकार: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर का उपयोग चुनावी फायदे के लिए कर रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितंबर को दिल्ली में होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जी-20 का गठन 1999 में हुआ था। 19 देश और यूरोपीय संघ इसके सदस्य हैं। इसके गठन से लेकर अब तक बारी-बारी से 17 देशों में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir | आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईयू ने पुलवामा में छापेमारी की

रमेश ने कहा, ‘‘हमें याद रखना चाहिए कि इसी नयी दिल्ली में 1983 में 100 से अधिक देशों का गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन और उसके बाद राष्ट्रमंडल देशों का शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। लेकिन तब की सरकार ने चुनावी फ़ायदे के लिए उन मौकों का इस्तेमाल नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर मुझे लालकृष्ण आडवाणी की वह बात याद आ रही है। 5 अप्रैल 2014 को उन्होंने नरेन्द्र मोदी को एक शानदार इवेंट मैनेजर बताया था। जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट ही कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court स्थापना दिवस पर बोले Arjun Ram Meghwal, केरल ने दिखाया महिला नीत विकास का रास्ता

जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार

TVS Motor Company की बिक्री में 29 प्रतिशत उछाल, Apache और Jupiter की मजबूत मांग

आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा Cyclone Murasu, 3 नवंबर को तट से टकराने की आशंका