Tamil Nadu मामले को लेकप बिहार में सरकार बनाम विपक्ष, तेजस्वी बोले- अफवाह फैलाकर राज्यों के बीच झगड़ा कराती है भाजपा

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

तमिलनाडु मामले को लेकर बिहार की सियासत में काफी गर्माहट देखी जा रही है। दावा किया जा रहा है यह तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले किए जा रहे हैं जिसमें 2 मजदूरों की मौत भी हो गई है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं। विपक्ष नीतीश कुमार की सरकार को घेर रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया और प्रशासन के लोगों से इस मामले को देखने के लिए कहा है। इन सबके बीच बिहार विधानसभा में यह मामला उठा है। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में बिहारी मजदूरों की पिटाई, दो की मौत, वापसी के लिए ट्रेनों में जगह नहीं, भाजपा ने नीतीश को घेरा

दूसरी ओर विजय सिन्हा ने कहा कि उनकी मजदूरों से बात हुई है। वह तमिलनाडु से लौटना चाहते हैं। अभी अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि पूरे मामले को बिहार सरकार दबा रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार से भी बात करेंगे। विजय सिन्हा ने मांग की कि बिहार सरकार जल्द से जल्द एक टीम को तमिलनाडु भेजें। उन्होंने कहा कि हम इस मामले पर पूरी तरह से चुप नहीं रहेंगे। उपमुख्यमंत्री इसे फर्जी नहीं बता सकते हैं। वह एक गुंडे की भाषा बोल रहे हैं। हालांकि, तेजस्वी ने यह भी कहा कि आप केंद्रीय गृहमंत्री से इसकी जांच करवा लें। 

प्रमुख खबरें

इमोशनली टूट गई थी..., Bigg Boss 20 से बेघर होने के बाद ईशा रिखी का पहला रिएक्शन, फैंस के लिए लिखा भावुक नोट

UN मुख्यालय में Antonio Guterres से मिले जयशंकर, ग्लोबल साउथ और पश्चिम एशिया पर चर्चा

लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रचने वालों को हो जेल: INDIA बैठक से पहले बोले Tejashwi Yadav

DUSU चुनाव में धांधली के आरोपों पर Delhi High Court का निर्देश, तय समय में जांच कर फैसला लें अधिकारी