गृह और जल कर का जुर्माना एवं ब्याज माफ करे सरकार : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोवि-19 की स्थिति के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से गृह और जल कर में किसी भी तरह के जुर्माने एवं बकाये पर ब्याज माफ करने का शनिवार को अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: राजस्व सचिव ने कहा, इस साल अर्थव्यवसथा पिछले साल के मुकाबले बेहतर स्थिति में

सपा अध्यक्ष ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, “ कोरोना वायरस से शहरों में जनता के रोज़गार, नौकरी और कारोबार पर जिस तरह आर्थिक मार पड़ी है, उसे देखते हुए भाजपा सरकार से आग्रह है कि गृह कर एवं जल कर के बिलों में किसी भी प्रकार के जुर्माने एवं बकाया पर ब्याज माफ़ करे।” यादव ने कहा कि आर्थिक तंगी के इस समय में इस कदम से निम्न तथा मध्यम वर्ग को बहुत राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: जोश हेजलवुड के खेलने पर अभी संस्पेंस, मेडिकल टीम की अनुमति का इंतजार

West Bengal चुनाव से पहले Mamata Banerjee का मास्टरस्ट्रोक, 5 नए विकास बोर्ड बनाने का ऐलान

Gangaur Festival पर दिखना है सबसे खास? ये 4 Designer Sarees देंगी परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक

Oscars 2026: Hollywood की सबसे बड़ी रात की तैयारी, नॉमिनीज़, प्रेजेंटर्स और लाइव टेलीकास्ट, जानें भारत में कब और कहाँ देखें | 98th Academy Awards