सरकार कृत्रिम मेधा से उपयोगकर्ताओं पर नुकसान के नजरिए से लाएगी नियमः चंद्रशेखर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2023

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कृत्रिम मेधा (एआई) और अन्य प्रौद्योगिकियों से उपयोगकर्ताओं पर होने वाले नुकसानों के नजरिये से इनका नियमन करेगी। एआई के विकास से नौकरियां जाने की आशंका को खारिज करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि अगले कुछ वर्षों तक एआई की वजह से रोजगारों पर कोई खतरा नहीं है लेकिन पांच-सात साल में ऐसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर बोले हरदीप पूरी, वे विदेश जाते हैं तो उनको अल्पसंख्यक याद आते है, जब आप 14 साल के थे तब...

वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को साझा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एआई पर आधारित मंच चैटजीपीटी का निर्माण करने वाली कंपनी ओपनएआई के संस्थापक सैम ऑल्टमैन की भारत यात्रा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से इंगित करती है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर