एयर इंडिया ने मगदान में फंसे बोइंग विमान की खराबी ठीक की, विमान मुंबई के लिए रवाना

ani
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 10 2023 2:11PM
रूस के मगदान में फंसे एयर इंडिया के बोइंग विमान की खराबी ठीक हो गई है और विमान अब मुंबई के लिए रवाना हो गया है। एयरलाइन ने शनिवार को यह जानकारी दी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि बोइंग 777-200एलआर विमान ठीक हो गया है और मुंबई के लिए अपने रास्ते पर है।
नयी दिल्ली। रूस के मगदान में फंसे एयर इंडिया के बोइंग विमान की खराबी ठीक हो गई है और विमान अब मुंबई के लिए रवाना हो गया है। एयरलाइन ने शनिवार को यह जानकारी दी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि बोइंग 777-200एलआर विमान ठीक हो गया है और मुंबई के लिए अपने रास्ते पर है। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि विमान के एक इंजन की तेल प्रणाली में खराबी को हमारी इंजीनियरिंग टीम ने ठीक कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में आस्था के चलते मुस्लिम युवक की संकट में आई जान, CM Yogi से की फरियाद
आज जीडीएक्स से उड़ान भरने से पहले विमान को सभी सुरक्षा मानकों पर जांचा गया और इसे सेवायोग्य पाया गया। एक सूत्र के मुताबिक विमान में दो पायलट और चालक दल के आठ सदस्य हैं। मगदान उत्तर-पूर्वी रूस के ओखोत्सक के समुद्र तट पर है और वह मगदान ओब्लास्ट के प्रशासनिक केंद्र के अंतर्गत आता है। यह मास्को से करीब 10,167 किलोमीटर दूर है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
All the updates here:
अन्य न्यूज़