विदेश में रोजगार के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को श्रम एवं रोजगार विभाग को विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए यहां एक वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने के लिए केरल और तेलंगाना के विदेशी रोजगार मॉडल का अध्ययन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में विदेश जाकर रोजगार करने वालों की दर सबसे अधिक केरल में है, जहां प्रति एक हजार में से 57.94 व्यक्ति विदेश में काम कर रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में यह संख्या प्रति एक हजार पर केवल 5.36 है।

सुक्खू ने कहा कि ‘हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ (एचपीएसईडीसी) को पंजीकृत भर्ती एजेंसी के रूप में लाइसेंस प्राप्त हो गया है। उन्होंने एचपीएसईडीसी को अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं के कौशल विकास को बढ़ाने के लिए प्रमाणित प्रशिक्षण एजेंसियों के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य से लगभग 10 हजार युवा रोजगार की तलाश में विदेश जाते हैं। उन्होंने कहा कि 2023-24 में विदेशों में काम कर रहे हिमाचलियों ने विदेशों से कुल 2,030 करोड़ रुपये भेजे।

प्रमुख खबरें

BJP का UP-Punjab पर फोकस, दिग्गज नेताओं को सौंपी जा सकती है कमान, चुनाव के लिए रणनीति तैयार

NEET UG Re-Exam 2026 | NTA ने जारी की सख्त सुरक्षा एडवाइजरी, WhatsApp पर मिल रहे एडमिट कार्ड अपडेट्स, जानें ड्रेस कोड और ज़रूरी नियम

Energy Sector में Game Changer बनेगा कोयला गैसीकरण, G. Kishan Reddy बोले- आयात से मिलेगी मुक्ति

55 साल बाद पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर की बड़ी गलती, एक्शन में भारत!