सरकार जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार उनके लिए काम करती रहेगी और आने वाले समय में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत थी। इसका मतलब था कि भारत के संविधान को इन स्थानों पर, संविधान बनाने वाले महान पुरुषों और महिलाओं की दृष्टि के अनुरूप अक्षरशः लागू किया गया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के साथ ही उन महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, आदिवासियों और हाशिए के समुदायों को सुरक्षा, गरिमा और अवसर मिला जो विकास के लाभ से वंचित थे।

उन्होंने कहा कि साथ ही इसने यह सुनिश्चित किया कि जम्मू एवं कश्मीर को भ्रष्टाचार से दूर किया जाए जिसने दशकों से इस पूर्ववर्ती प्रदेश को त्रस्त कर रखा था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार उनके लिए काम करती रहेगी और आने वाले समय में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Anahat Singh और अभय सिंह फाइनल में हारे, भारत को मिला रजत

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर