बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार, संजय राउत ने कर दिया गजब का दावा

By अंकित सिंह | Apr 11, 2025

शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कहा कि सरकार 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा, जिसे भारत प्रत्यर्पित किया गया था, को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान फांसी पर लटकाएगी। उन्होंने कहा कि राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए, लेकिन सरकार उसे बिहार चुनाव (इस साल के अंत में होने वाले) के दौरान फांसी पर लटकाएगी। राउत ने कहा कि राणा को भारत लाने के लिए 16 साल लंबी लड़ाई चली और यह कांग्रेस के शासन के दौरान शुरू हुई। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Visits Varanasi | पीएम मोदी ने सांसद के तौर पर 50वीं बार वाराणसी का दौरा किया, कहा 'काशी से मिले प्यार का मैं ऋणी हूं'

राणा को भारतीय खुफिया और जांच अधिकारियों की संयुक्त टीम की निगरानी में एक विशेष विमान से लाया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बयान में कहा कि 2008 की तबाही के पीछे कथित मुख्य साजिशकर्ता को न्याय के कटघरे में लाने के लिए वर्षों तक लगातार और ठोस प्रयासों के बाद प्रत्यर्पण हुआ। बयान में कहा गया है, "यूएसडीओजे, यूएस स्काई मार्शल की सक्रिय सहायता से, एनआईए ने पूरी प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान अन्य भारतीय खुफिया एजेंसियों, एनएसजी के साथ मिलकर काम किया, जिसमें भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मामले को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया।"

प्रमुख खबरें

Mars Transit: रोहिणी नक्षत्र में मंगल की एंट्री, इन 4 Lucky राशियों को Career में मिलेगी सफलता

Vishwakhabram: Russia China Secret Military Training ने उड़ा दिए दुनिया के होश, India भी रह गया हैरान

Operation Numkhor का Dulquer Salmaan कनेक्शन, फर्जी कागजात पर मंगाईं विदेशी Luxury Cars?

Prashant Kishor लड़ेंगे Bankipur उपचुनाव? 4 जुलाई को Jan Suraaj का बड़ा फैसला