कम बारिश वाले राज्यों को दलहन, तिलहन के बीज उपलब्ध कराएगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

केंद्र सरकार कम बारिश वाले राज्यों में दलहन और तिलहन के बीज के पैकेट वितरित करेगी। इन राज्यों में कम और अनियमित बरसात से सर्दियों की फसल की बुवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद के बीच यह निर्णय किया गया है। आमतौर पर खरीफ फसलों की कटाई के बाद अक्टूबर से नवंबर के पहले पखवाड़े तक रबी (सर्दी) फसलों की बुवाई की जाती है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, खरीफ मौसम में कुछ राज्यों में अनियमित और कम बारिश से रबी फसलों खासकर दलहन और तिलहन की बुवाई जल्द शुरू होने की जरूरत हो गयी है।

इसका उद्देश्य विशेष रूप से कम बारिश से प्रभावित उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में रबी मौसम में फसलों की बुवाई में तेजी लाना है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह कुल आवंटन का 33.8 प्रतिशत है तथा कम बारिश वाले तीन राज्यों के लिये पिछले साल से 39.4 प्रतिशत ज्यादा है।’’ सरकार 2022-23 से विशेष कार्यक्रम ‘तुअर, मसूर, उड़द-370’ का भी क्रियान्वयन कर रही है। इसके तहत 120 जिलों में मसूर और 150 जिलों में उड़द का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। तिलहन को बीज के करीब 8.3 लाख पैकेट के वितरण के जरिये बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें किसानों को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, कुसुम और अलसी जैसी विभिन्न फसलों के 39.22 करोड़ रुपये मूल्य के बीज दिये जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक