Goa में तीसरे जिले के गठन की अधिसूचना सरकार जल्द जारी करेगी: Pramod Sawant

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि सरकार राज्य में तीसरे जिले का गठन करेगी और इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए जिले में उन चार तालुका को शामिल किया जाएगा जो वर्तमान में दक्षिण गोवा में हैं और क्वेपेम शहर जिले का मुख्यालय होगा।

इस तटीय राज्य में वर्तमान में उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा नाम से दो ही जिले हैं। विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने दावा किया कि राज्य सरकार बुधवार (31 दिसंबर) को नए जिले की अधिसूचना जारी करना चाहती है और उन्होंने पूछा कि इसमें इतनी जल्दबाजी क्यों है। उन्होंने इस कदम से वित्तीय प्रभावों पर भी स्पष्टता लाने की मांग की।

सावंत ने पोरवोरिम स्थित मंत्रालय में विधायकों की एक बैठक की मंगलवार को अध्यक्षता की, जिसमें तीसरे जिले के गठन पर चर्चा की गई। इस बैठक में विपक्षी दल के विधायक भी मौजूद रहे। बैठक के बाद विपक्षी दलों ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें इस नए जिले के प्रभावी होने के बारे में स्पष्टता नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर राज्य मंत्रिमंडल में और विधानसभा सत्र के दौरान भी विधिवत चर्चा की गई है।

सावंत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने राज्य मंत्रिमंडल और विधानसभा में तीसरे जिले के गठन का निर्णय लिया था।’’ उन्होंने कहा कि नीति आयोग के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शासन के प्रभावी रूप से हर घर तक पहुंच सुनिश्चित किए जाने के मकसद से छोटे जिलों के महत्व पर जोर दिया था।

सावंत ने कहा, ‘‘गोवा में तीसरे जिले के गठन का निर्णय लिया गया, जिसमें धारबंदोरा, सांगुएम, क्वेपेम और कनाकोना तालुका (सभी वर्तमान दक्षिण गोवा जिले से) शामिल होंगे।’’ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक क्रूज़ सिल्वा ने कहा कि तीसरा जिला जनता के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसकी जानकारी रिपोर्ट देखने के बाद ही मिल पाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

तनाव, आतंक और अंधकार के बीच शिव का प्रकाश

T20 World Cup में Pakistan से भिड़ंत पर सियासी बवाल, रंधावा बोले- दुश्मन से क्रिकेट क्यों?

North-East India में सुबह-सुबह भूकंप के 4 झटके, Sikkim से Tripura तक महसूस हुई थरथराहट

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव आराधना से होते हैं सभी भय दूर