जहरीली शराब से जुड़े लोगों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी , सीएम

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 21, 2022

धर्मशाला। प्रदेश के मंडी के सुंदर नगर इलाके में जहरीली शराब पीने से मंडी में हुई सात लोगों की मौत के मामले में सरकार अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। हालांकि इससे पहले विपक्षी दल कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाता रहा है। लेकिन सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार इस मामले में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।  

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी गई है तथा डीजीपी को भी मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच होगी। सीएम ने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को भी जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस की ओर से गठित एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। यह शराब कहां से लाई गई थी और उस सारे मामले की जांच होगी, वजह क्या रही, शराब में क्या मिलाया गया था इसकी पड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा ऐसी घटना न हो इसके लिए कदम उठाने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने लुथान में राधाकृष्ण गौ अभ्यारण्य का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

इस बीच,इलाके में जहरीली शराब को लेकर अब पुलिस भी जागी है। व शराब माफिया से जुड़े लोगों की गिरफ्तारियां भी शुरू हुई हैं। वहीं जिन घरों के चिराग बुझे हैं। उन घरों में मातम पसरा है। तो इलाके के लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश भी है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में पीएफएमएस प्रणाली से होगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान

सी एम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों और मृत्यु के आंकड़ों पर कहा कि प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं और मौतें भी हुई हैं, ऐसे में कोरोना को हल्के में न लें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो गाइडलाइन्स जारी की गई हैं उनकी पालना करें। उन्होंने कहा कि संक्रमण का दौर पूरे प्रदेश भर में चल रहा है। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि अभी पीक आना बाकी है, इसलिए सावधानी से काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अपना कांगड़ा ऐप और अपना कांगड़ा हैम्पर का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां व ज्वाली मंडल के कार्यकर्ताओं से उनके इलाकों में सरकार द्वारा हो रहे कार्यों को लेकर फीडबैक ली। बैठक में पार्टी व सरकार के अंदर और बेहतर समन्वय के साथ कैसे काम कर सकते हैं इस पर बैठक में चर्चा हुई है। मिशन रिपीट को लेकर विस्तार से चर्चा के साथ सुझाव भी कार्यकर्ताओं से लिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त करने व सही दिशा देने के लिए टिप्स भी दिए। 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा