सरकार के कामकाज को मिलेगी रफ्तार, 8 समूहों में बांटे गए मोदी मंत्रिमंडल के 77 मंत्री

By अंकित सिंह | Nov 15, 2021

केंद्र की मोदी सरकार अपने कामकाज को और रफ्तार देने की कोशिश में आए दिन कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इन सबके बीच मंत्रीपरिषद के औपचारिक बैठकों के बाद सरकार ने एक और बड़ा महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दरअसल, सरकार के सभी 77 मंत्रियों को 8 समूहों में बांट दिया गया है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से कामकाज में अधिक पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही सरकार के कामकाज को और भी तेजी मिलेगी। हालांकि यह जानकारी सूत्रों के आधार पर है। सूत्र ने जो दावा किया है उसके अनुसार मंत्रियों को 8 समूहों में बांटा गया है। यह फैसला मंत्रीपरिषद की 5 बैठकों के बाद किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी पर प्रधानमंत्री की बैठक: धन शोधन, आतंकी वित्तपोषण के जोखिमों पर चिंता जताई गई

इन बैठकों का मकसद मोदी सरकार के कुशलता में वृद्धि करने के साथ-साथ डिलीवरी सिस्टम को मजबूत करना भी था। माना जा रहा है कि मंत्रियों को आठ अलग-अलग समूहों में बांटना इसी कदम का एक बड़ा हिस्सा है। हर समूह में 9 से 10 मंत्री होंगे। इसमें एक केंद्रीय मंत्री को समूह समन्वयक बनाया जाएगा। इसके साथ ही हर समूह के सदस्यों की आपसी चर्चा भी होती रहेगी और समन्वय के आधार पर कामकाज को सुगम बनाने पर जोर दिया जाएगा। मंत्रीपरिषद की एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से कार-पूल करने के लिए भी कहा था जिससे कि एक कार में तीन से चार मंत्री इकट्ठे हो सकते हैं। 2024 के चुनाव के मद्देनजर यह फैसले महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि औपचारिक रूप से इस खबर की पुष्टि कब होती है। लेकिन यह तो तय है कि सरकार की ओर से कामकाज में तेजी लाने के लिए लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Varanasi में PWD का बड़ा एक्शन, Heavy Force की तैनाती के बीच Waqf संपत्ति पर चला Bulldozer

RCB कोच Andy Flower पर जुर्माना, Thrilling जीत के बाद MI प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

यह युद्ध का युग नहीं ...यूक्रेन को लेकर मोदी की पुतिन से सीक्रेट बातचीत?

PM Modi की 7 अपीलों के समर्थन में उतरे Chandrababu Naidu, बोले- ये एक National Mission है