सरकार इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए काम कर रही है: Kumaraswamy

By Prabhasakshi News Desk | Nov 19, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए काम कर रही है। कुमारस्वामी ने फिक्की के ‘इलेक्ट्रिक वाहन- परिवहन में तेजी: सक्षमता तथा अनिवार्यता’ विषय पर आयोजित सम्मेलन से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उद्योग ने मंत्रालय को इस बारे में बताया है और मंत्रालय इस मुद्दे से अवगत है। उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ मुद्दे हैं। उनका (इस्पात कंपनियां) कहना है कि कुछ देशों से घटिया सामग्री आयात की जा रही है। इससे निपटने के लिए हम काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह उछाल मुख्य रूप से चीन में घरेलू मांग में कमी के कारण वहां से बढ़े हुए इस्पात निर्यात के कारण है। अनुमान है कि 2024 में चीन का निर्यात 10 करोड़ टन को पार कर जाएगा, जो आठ वर्षों में सबसे अधिक होगा।’’ गोयल ने कहा कि इसके अलावा वियतनाम ने भारत को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वियतनाम से निर्यात मुक्त व्यापार समझौते से लाभान्वित होता है, जो उन्हें आयात शुल्क से छूट देता है। बिगमिंट के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-सितंबर 2024-25 में भारत का इस्पात आयात 55.1 लाख टन था, जो एक साल पहले की समान अवधि में 36.6 लाख टन से अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि में चीन से आयात 10.2 लाख टन से बढ़कर इस साल समान अवधि में 18.5 लाख टन हो गया।

प्रमुख खबरें

विदेश में पढ़ाई के आरोपों पर बोले CJP फाउंडर Abhijit Dipke- स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पूरी की US में पढ़ाई

आखिर क्यों पूरा नहीं कर पाते शिक्षा मंत्री अपना कार्यकाल

Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi के विश्वासघात वाले बयान पर भड़की DMK ने Congress को बताया जहरीला साँप

Jharkhand Student Protest | रांची में दिखा जंतर-मंतर जैसा नजारा, छठे दिन भी डटे रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थी, बारिश के बीच छात्र नेता की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल