सरकार ने टीकाकरण की जानकारी देने के लिए कोविड टीका ‘ट्रैकर’ विकसित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

सरकार ने टीकाकरण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के लिए तीन मंचों के आंकड़ों का तालमेल करके एक कोविड टीका ‘ट्रैकर’ विकसित किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक ब्रीफिंग में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि टीका ‘ट्रैकर’ को को-विन पोर्टल, राष्ट्रीय कोविड-19 जांच आंकड़े और कोविड-19 इंडिया पोर्टल के आंकड़ों के तालमेल से विकसित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के एक और मंत्री के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दावा किया 

‘ट्रैकर’ कोविड टीके की पहली और दूसरी खुराक तथा उनकी प्रभावशीलता के बारे में सप्ताह दर सप्ताह जानकारी देता है। उन्होंने 18 अप्रैल से 15 अगस्त तक कोविड ‘ट्रैकर’ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मृत्यु दर को रोकने में टीके की प्रभावशीलता 96.6 प्रतिशत और दूसरी खुराक के बाद 97.5 प्रतिशत है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा, यह स्पष्ट है कि दोनों खुराकों के बाद, बीमारी की गंभीरता और मृत्यु से लगभग पूरी सुरक्षा मिलती है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी