Pakistan Storm | कराची में कुदरत का कहर! भारी बारिश और आंधी-तूफान ने ली 19 जान, मलबे में अभी भी दबे हो सकते हैं कई लोग

By रेनू तिवारी | Mar 19, 2026

पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची इस समय भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। बुधवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और विनाशकारी आंधी-तूफान ने शहर में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। तेज हवाओं के कारण मकानों की छतें गिरने, दीवारें ढहने और पेड़ों के उखड़ने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश के कारण सईदबाद क्षेत्र के मोचको गोठ में एक इमारत ढह गई।’’ एसएसपी ने कहा कि बचाव दल अब भी मलबा हटा रहा है तथा मलबे के नीचे और भी लोग हो सकते हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक असद रजा ने बृहस्पतिवार सुबह मीडिया को बताया कि कोरांगी में और लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, जहां एक घर की छत गिर जाने से वहां रहने वाले दंपति की मौत हो गई जबकि मलिर में दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

इसे भी पढ़ें: PM Modi की Rally से पहले TMC मंत्री पर हमला, Election Commission ने Kolkata Police से पूछे कड़े सवाल

उन्होंने बताया कि लांधी क्षेत्र की मजीद कॉलोनी से भी लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, जबकि क्लिफ्टन क्षेत्र में एक गिरे हुए पेड़ के नीचे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। कराची के महापौर मुर्तजा वहाब ने बृहस्पतिवार को लोगों को घर पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी। ‘जियो’ टीवी की खबर के अनुसार, भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम विभाग ने सिंध के अन्य हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह