राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 09, 2021

 शिमला  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चीन के साथ लगती हिमाचल प्रदेश की 240 किलोमीटर सीमा क्षेत्र की पुलिस स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस सम्बन्ध में आज राजभवन में राज्यपाल के समक्ष शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजन्टेशन दिया और उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा तेजस्वी , ओजस्वी और विजयी बन कर निकलेगी : कश्यप

उन्होंने स्थिति की समीक्षा करने और इन क्षेत्रों में अन्य गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य पुलिस अधिकारियों की एक टीम सीमावर्ती गांवों में भेजने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की। पुलिस महानिदेशक ने राज्य पुलिस द्वारा किए गए विभिन्न क्रियाकलापों से राज्यपाल को अवगत करवाया राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील