लद्दाख में दुर्घटना में सात जवानों की मृत्यु पर राज्यपाल बैस ने शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2022

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने शुक्रवार सुबह लद्दाख में सेना के एक वाहन के फिसल कर श्योक नदी में गिरने से सात जवानों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया और इस दुर्घटना में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राजभवन से जारी शोक संदेश में राज्यपाल रमेश बैस ने कहा, ‘‘लद्दाख में हुई दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में जवानों की मृत्यु अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने पीएम-कुसुम योजना की फर्जी वेबसाइट को लेकर किया आगाह

शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। ओम शांति!’’ गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे लद्दाख में सेना का एक वाहन दुर्घटनावश फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिससे उसमें सवार 24 से अधिक जवानों में से कम से कम सात की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य सभी घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

गोरखपुर में Akhilesh Yadav के रोडशो में किशोर की मौत, Yogi Adityanath ने सपा पर साधा निशाना

Vanakkam Poorvottar: Siang Dam Project के विरोधियों को CM Pema Khandu ने हड़काया, Amit Shah भी जा रहे Arunachal Pradesh

India-Japan 2+2 Dialogue बेहद सफल रहा, अब ड्रैगन की मनमानी पर लगेगी लगाम

कलकत्ता HC से Abhishek Banerjee के सहयोगी सुमित रॉय को राहत नहीं, 4 मामलों में याचिका खारिज