Governor Bose ने पश्चिम बंगाल सरकार से BLOs की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को राज्य सरकार से आवश्यक तंत्र स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि बूथ- स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को किसी भी तरह से धमकाया न जा सके और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और बाधारहित तरीके से संचालित हो।

इसमें कहा गया है कि राज्यपाल ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार जिला प्रशासन को गांवों, कस्बों और शहरों में बीएलओ को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दे। उन्होंने जनगणना के दौरान बीएलओ के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि बीएलओ को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि वे अपने कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कर सकें। उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में सभी राज्यों को एसआईआर प्रक्रिया में शामिल बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

प्रमुख खबरें

अभिनेता Imran Khan को देश छोड़ने का नोटिस, Bombay High Court में देंगे चुनौती

पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक सामान के दम पर भारत का Merchandise Export 44.4 अरब डॉलर पहुंचा

Tata Group की Air India बढ़ते नुकसान को रोकने के लिए विभागों का करेगी विलय

AIDA: देश में Ethanol की कुल आपूर्ति 987 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज स्रोतों की 71% हिस्सेदारी