Kolkata Horror । तोड़फोड़ की घटना समाज के लिए शर्म की बात, RG Kar Hospital के दौरे के बाद बोले राज्यपाल C V Ananda Bose

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2024

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की घटना नागरिक समाज के लिए शर्म की बात है। अज्ञात बदमाशों ने उस अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ की, जहां पिछले सप्ताह एक महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म एवं हत्या की घटना हुई थी। बोस ने बृहस्पतिवार दोपहर को स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने वहां प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से बात की और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्र के नाम मोदी का संबोधन दर्शाता है कि यह नागरिक-संचालित शासन वाला नया भारत है: Amit Shah

राज्यपाल ने उस आपातकालीन विभाग का भी निरीक्षण किया, जिसमें तोड़फोड़ की गई थी। वहीं, नयी दिल्ली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा ने भी अस्पताल में भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ की निंदा की। राजा ने इस बात पर अफसोस जताया कि ऐसी घटनाओं के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।

इसे भी पढ़ें: वर्ष 2030 तक रेलवे में शून्य उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य : प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय राष्ट्रीय महिला महासंघ (एनएफआईडब्ल्यू) की महासचिव एनी राजा ने पीटीआई-से कहा, हम कल रात भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं। इसे किसे रोकना चाहिए था? कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है? यह (जिम्मेदारी) राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा, एक संवेदनशील अस्पताल होने के नाते उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए था कि ऐसी कोई घटना न घटे। यह सुरक्षा में कमी को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना और राहुल बोस की यह स्पाई कॉमेडी हंसा-हंसा कर कर देगी लोटपोट

West Bank में गोलीबारी के बाद Netanyahu कार्यालय ने दिया पूर्ण बंदी की तैयारी का निर्देश

Bikaner House विवाद: Shashi Tharoor ने Raihan Vadra की प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर उठाए सवाल

Chirag Paswan ने Rice Industry को बताया अहम, FTA से भारत बनेगा Global Food Basket