राज्यपाल ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर कलेक्टर को किया फोन, जानी जिलों में कोविड संक्रमण स्थिति

By दिनेश शुक्ल | Apr 19, 2021

भोपाल। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के कोविड-19 संक्रमण प्रभावित चार जिलें ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर और भोपाल के कलेक्टरों से राजभवन लखनऊ से दूरभाष पर आज चर्चा की। उन्होंने संक्रमण की दूसरी लहर की स्थिति और उसके उपचार, नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ कर्मचारियों, अधिकारियों, फ्रंटलाईन वर्कर्स और उनके परिजनों के स्वास्थ की भी जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: गुना जिला चिकित्सालय में 50 नमूने लिए जाने के बाद किट खत्म

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कोविड से बचाव संबंधी हिदायतों के संबंध में व्यापक जन जागृति की जरुरत बताई उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को विश्वविद्यालय से भी पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कलेक्टरों को इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है।

प्रमुख खबरें

Sona Comstar बढ़ाएगी अपना वार्षिक निवेश, कारोबार विस्तार पर फोकस

भारतीय रिफाइनरियों का Crude Oil आयात अक्टूबर में 56 लाख बैरल प्रतिदिन के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

केरल के Malappuram में जब्त 89,600 जिलेटिन छड़ों को नष्ट करने की NIA को कोर्ट से मिली हरी झंडी

Kochi में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार