राज्यपाल ने कुल्लू दशहरे का विधिवत शुभारम्भ किया

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 15, 2021

 शिमला सप्ताह भर चलने वाला अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव आज ढालपुर मैदान में विधिवत रूप के साथ आरम्भ हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भाग लेकर महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप शर्मा भी उपस्थित थे।

कुल्लू जिले के विभिन्न भागों से 332 देवताओं को आमंत्रित किया गया था और 170 इस उत्सव में भाग ले रहे हैं। इससे पहले भुंतर हवाईअड्डे में आगमन पर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग और पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।राज्यपाल अगले दिन 16 अक्तूबर को प्रातः 10.15 बजे शमशी में सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि से जुडे़ किसानों से संवाद करेंगे। वह सांय 2.20 बजे परिधि गृह कुल्लू से चण्डीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे